28 Mar 2024, 20:49:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनुष्का और विराट को कंडोम गिफ्ट करना चाहती थी ये एक्ट्रेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2021 4:30PM | Updated Date: Nov 26 2021 4:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड और क्रिकेट जगत का मोस्ट पॉपुलर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली आए दिन अपनी तस्वीरों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। तीन साल पहले दोनों ने ग्रैंड शादी की थी। दोनों को कई कीमती गिफ्ट भी मिले होंगे। लेकिन आज एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर वीरुष्का को भी झटका लग जाएगा। खबर है कि टीवी की ड्रामा क्वीन राखी सावंत उन्हें कंडोम गिफ्ट करना चाहती थीं।  
 
अपने अजीबोगरीब बयानों और हरकतों के कारण सुर्खियां बटोरने वालीं डांसर और एक्ट्रेस राखी सावंत ने 'बिग बॉस 15' में कदम रखा है। जिसके बाद से उनका एक पुराना विवादित बयान सुर्खियों में है। दरअसल, साल 2017 में जब अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने शादी की थी तो यह बयान राखी सावंत ने मीडिया के सामने दिया था। उन्होंने कहा था कि नवविवाहित विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को वह कंडोम उपहार में देना चाहती हैं। इसके आगे अपनी इस अजीब ख्वाहिश के बारे में बताते हुए राखी सावंत ने कहा था, 'विराट कोहली-अनुष्का शर्मा सबसे प्यारे जोड़े हैं, उन्होंने अभी-अभी अपनी शादीशुदा जिंदगी में कदम रखा है। ऐसे मैं उन्हें कंडोम उपहार में देना चाहती हूं ताकि वो सुरक्षित रहें और उसका अनुभव करने के बाद अपनी प्रतिक्रिया साझा करें, मुझे लगता है कि मेरे कंडोम खास हैं। इतने सारे फ्लेवर देने वाले वो बाजार में पहले हैं। कोई भी अपने यौन जीवन का आनंद ले सकता है।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »