26 Apr 2024, 01:49:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

डेल स्टेन का RCB पर बड़ा खुलासा, बोले- IPL 2020 में मुझे...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2021 5:00PM | Updated Date: Oct 3 2021 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। IPL 2020 में डेल स्टेन ने आरसीबी के लिए केवल तीन मैच खेले थे। इनमें उन्हें एक ही विकेट मिला था। इसके बाद आईपीएल 2021 से ठीक पहले उन्होंने खुद को टूर्नामेंट से हटा लिया था। डेविड वॉर्नर के साथ सनराइजर्स हैदराबाद टीम मैनेजमेंट का खराब बर्ताव इन दिनों सुर्खियों में है। यह टीम IPL 2021 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। खराब प्रदर्शन के बाद हैदराबाद ने वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया था। फिर उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिया। IPL 2021 के दोबारा शुरू होने पर मुकाबले यूएई में खेले जा रहे हैं और यहां पर तो डेविड वॉर्नर स्टेडियम में भी नज़र नहीं आ रहे हैं। सामने आया है कि सनराइजर्स हैदराबाद के टीम मैनेजमेंट ने वॉर्नर को स्टेडियम में जाने की परमिशन नहीं दी। इस बीच एक और खबर निकलकर सामने आ रही है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भी इस तरह के बर्ताव का खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि आईपीएल 2020 में उनके साथ भी ऐसा ही हुआ था।
 
ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में डेल स्टेन ने वॉर्नर से जुड़े मामले पर बात करते हुए कहा, ‘सब देख रहे हैं कि वॉर्नर मैदान पर नहीं आ रहे हैं जो कि समझा जा सकता है क्योंकि टीम युवाओं को मौका देना चाहती है। वे जानते हैं कि टूर्नामेंट में उनकी संभावनाएं नहीं है। ऐसे में मैदान पर कुछ खिलाड़ियों को ही ले जा सकते हैं। मुझे पता है, मैं आईपीएल 2020 में आरसीबी के साथ इस नियम का शिकार बना हूं। मैं मैदान पर जाना चाहता था लेकिन खिलाड़ियों को ले जाने की तय सीमा होती है तो उतने ही ले जाए जा सकते हैं। इनके अलावा खिलाड़ियों को मैदान पर उतरने की अनुमति नहीं होती है। इसलिए हो सकता है कि वे ऐसा कर रहे हो।
 
IPL 2020 में डेल स्टेन ने आरसीबी के लिए केवल तीन मैच खेले थे। इनमें उन्हें एक ही विकेट मिला था। इसके बाद IPL 2021 से ठीक पहले उन्होंने खुद को टूर्नामेंट से हटा लिया था। ऐसे में RCB ने डेल स्टेन को रिलीज कर दिया था। उन्होंने 95 IPL मैच खेले और 97 विकेट लिए। वे डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात लॉयंस जैसी टीमों की ओर से भी IPL में खेले थे। कुछ महीनों पहले IPL को लेकर दिए एक बयान के चलते डेल स्टेन आलोचनाओं से घिर गए थे। उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग को IPL से बेहतर बताया था। उनका कहना था कि IPL में काफी पैसा रहता है इसके चलते कई बार क्रिकेट पर ज्यादा ध्यान जाता नहीं है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »