19 Apr 2024, 15:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

धोनी के लिए प्लेऑफ से पहले बुरी खबर, ये दिग्‍गज बल्लेबाज हुआ चोटिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2021 1:00PM | Updated Date: Oct 3 2021 2:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। IPL 2021 के दूसरे हाफ में 5 में से मैच जीतकर महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स प्वाइंट्स टेबल में 18 अंकों के साथ टॉप पर है। सीएसके ने प्लेऑफ में भी जगह पक्की कर ली है। लेकिन उससे पहले धोनी के सामने बड़ी परेशानी आ गई है। टीम के सबसे अहम बल्लेबाज फाफ डुप्लेसी चोटिल  हो गए हैं। उनकी कन्कशन की समस्या दोबारा उभर आई है। दरअसल, डुप्लेसी को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए पिछले मैच में रन लेने के दौरान चोट लग गई थी। वो तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान से टकरा गए थे। इसके बाद वो कुछ देर तक मैदान पर अपनी गर्दन पकड़कर बैठे नजर आए थे। डुप्लेसी के चोटिल होने की घटना चेन्नई की पारी के छठे ओवर में हुई। मुस्तफिजुर रहमान यह ओवर फेंक रहे थे। उनके ओवर की पांचवीं गेंद पर 1 रन लेने के चक्कर में डु प्लेसी उनसे ही टकरा गए। इसके बाद सीएसके का सलामी बल्लेबाज काफी देर तक दर्द में छटछटापता नजर आया। फौरन टीम के फिजियो मैदान में आए और बल्लेबाज के गर्दन की मालिश की। कुछ देर के बाद डुप्लेसी दोबारा बल्लेबाजी के लिए उतरे। लेकिन वो ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और अगले ही ओवर में आउट हो गए।
 
उन्हें संजू सैमसन ने राहुल तेवतिया की गेंद पर स्टम्प किया। आउट होने से पहले डुप्लेसी ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। यह पहली बार नहीं है, जब डु प्लेसी को कन्कशन समस्या का सामना करना पड़ा है। इस साल की शुरुआत में, दाएं हाथ के बल्लेबाज को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2021) में चोट लग गई थी। वो पीएसएल में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की तरफ से खेल रहे थे। दरअसल, वो फील्डिंग के दौरान साथी खिलाड़ी मोहम्मद हसनैन से टकरा गए थे। इसके बाद उन्हें फौरन अबु धाबी के एक अस्पताल में ले जाना पड़ा था। इसके बाद वो पीएसएल से बाहर हो गए थे। इसी चोट के कारण उन्होंने इंग्लैंड में हुए ‘द हंड्रेड’ में भी हिस्सा नहीं लिया था। हालांकि, आईपीएल से पहले वो कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलते नजर आए थे।
 
CPL में डुप्लेसी ने 9 मैच में 277 रन बनाए थे और उन्होंने इस फॉर्म को आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में भी बरकरार रखा है। CSK की मेडिकल टीम आईपीएल 2021 के प्लेऑफ से पहले डु प्लेसिस पर कड़ी नजर रखेगी। स्पोर्ट्स मेडिसिन नाम के एक जर्नल में छपी हालिया रिपोर्ट यह बताती है कि सामान्य कन्कशन से ठीक होने में एक महीने तक लग सकते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »