20 Apr 2024, 10:21:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

विराट कोहली के बाद ये दिग्‍गज खिलाड़ी करेंगा RCB की कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2021 12:55PM | Updated Date: Sep 30 2021 12:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। IPL 2021 के वर्तमान सेशन के बाद विराट कोहली RCB की कप्तानी छोड़ देंगे। कुछ ही दिनों पहले उन्होंने यह घोषणा की है। उनके बाद आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की कप्तानी कौन करेगा यह सवाल उठ रहे हैं। अब इस मामले में चौंकाने वाला नाम सामने आया है। बके अगले कप्तान डेविड  वार्नर  होने चाहिए। नहीं-नहीं ये बात हम नहीं कह रहे। ये बात कही है पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने। RCB का नया कप्तान कौन होना चाहिए ये सवाल पूछने पर मीडिया के सामने संजय मांजरेकर ने कहा कि उनकी नजर में तीन खिलाड़ी हैं जो RCB की कप्तानी कर सकते हैं। उन्होंने जो सबसे चौंकाने वाला नाम लिया वो था डेविड वार्नर का। बता दें कि डेविड वार्नर SRH की टीम में हैं।  वह काफी समय हैदराबाद की कप्तानी भी कर चुके हैं और उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने  IPL खिताब भी जीता था। इस बार IPL में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा तो उन्हें कप्तानी से हटा दिया गया। इसके बाद राजस्थान के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी नहीं रखा गया। 
 
ऐसी स्थिति में ये कयास भी लगाए जा रहे हैं कि शायद वार्नर अगले  IPL में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा ना हों। वहीं, वार्नर के अलावा जो दो नाम  संजय मांजरेकर ने लिए वह भी महत्वपूर्ण हैं। इसके अलावा उन्होंने सूर्यकुमार यादव और किरोन पोलार्ड  के नाम लिए हैं। मजेदार बात ये है कि ये दोनों खिलाड़ी भी बेंगलुरु में नहीं हैं। दोनों ही खिलाड़ी मुंबई इंडियंस की टीम में हैं लेकिन मांजरेकर ने इन्हें बेंगलुरु के आगामी कप्तान के तौर पर परफेक्ट माना है। वहीं, बेंगलुरु के खिलाड़ी एबी डीविलियर्स को कई लोग बेंगलुरु का अगला कप्तान मान रहे हैं लेकिन मांजरेकर का कहना है कि एबी डीवीलियर्स को बेंगलुरु का कप्तान नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि वह करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। मांजरेकर का कहना है कि बेंगलुरु का नया कप्तान कोई ऐसा खिलाड़ी होना चाहिए जो लंबे समय तक कप्तानी कर सके। 
 
वहीं, आपको ये भी बता दें कि अगले IPL में नये सिरे से आक्शन होने हैं। अगली बार दो नई टीमें भी  IPL में शामिल की जाएंगी। ऐसे में बेंगलुरु इन खिलाड़ियों पर दांव लगाती है या नहीं। अब जब संजय मांजरेकर जैसे अनुभवी खिलाड़ी ने अगर ये तीन नाम लिए हैं तो माना जा रहा है कि आरसीबी मैनेजमेंट इन नामों पर अगले आईपीएल में विचार कर सकता है। खासतौर से डेविड वार्नर पर सबकी निगाहें टिकी हैं कि क्या हैदराबाद उन्हें दोबारा लेती है या अगली बार आरसीबी की जर्सी में वह दिखाई देते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »