24 Apr 2024, 11:47:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

MS धौनी T20 विश्व कप में होंगे टीम इंडिया के साथ, BCCI ने की घोषणा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 8 2021 9:36PM | Updated Date: Sep 8 2021 9:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। ICC T20 विश्व कप 2021 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी गई है। बुधवार को चयनकर्ताओं ने लंबी बैठक के बाद 15 सदस्यीय टीम का चयन किया। टीम की कप्तानी विराट कोहली करेंगे जबकि बतौर मेंटोर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह को टीम के साथ इस टूर्नामेंट में जोड़ा जाएगा।
 
टीम इंडिया को ICC T20 वर्ल्ड का सबसे पहला खिताब दिलाने वाले कप्तान धौनी को दुनिया के सबसे सफलतम कप्तानों में गिना जाता है। साल 2007 में जब पहली बार इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी तब युवाओं से सजी टीम के साथ भारतीय कप्तान ने ट्राफी पर कब्जा जमाते हुए इतिहास रचा था। भारत ने फाइनल में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को हराया था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »