26 Apr 2024, 01:53:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय टीम के 22 खिलाड़ी खेलने उतरेंगे मैदान पर, भारतीय क्रिकेट में पहली बार होगा ऐसा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 20 2021 1:17PM | Updated Date: Jul 20 2021 1:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को इस वक्त दुनिया की सबसे ताकतवर टीमों में शुमार किया जाता है। एक वक्त में टीम इंडिया एक साथ दो अलग अलग देशों के दौरे पर है। एक टीम इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए मौजूद है तो दूसरी तरफ एक अन्य टीम श्रीलंका के साथ लिमिटेड ओवर सीरीज खेल रही है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब एक ही वक्त पर टीम इंडिया के 22 खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरेंगे। इंग्लैंड के खिलाफ कप्तानी विराट कोहली संभालेंगे तो वहीं श्रीलंका के सामने शिखर धवन कप्तानी करते नजर आएंगे।
 
टीम इंडिया के चाहने वालों को आज एक साथ दो- दो बेहतरीन मैच देखने का मजा मिलने वाला है। श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। वहीं इंग्लैंड में भारतीय टीम अपने पहले प्रैक्टिस मैच में काउंटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेलती नजर आएगी। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम जब दूसरे मैच में खेलने उतरेगी तो इरादा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने का होगा। वहीं इंग्लैंड में कोहली एंड ब्रिगेड अहम सीरीज से पहले अपनी तैयारी दुरुस्त करना चाहेगी।
 
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम कोलंबो में दूसरे वनडे मैच में खेलने उतरेगी। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे शुरू होगा। टॉस 2.30 मिनट पर किया जाएगा। इंग्लैंड में भारतीय टीम डरहम में काउंटी सलेक्ट इलेवन के खिलाफ खेलने उतरेगी। यह मैच भारतीय समय के मुताबिक 4.30 बजे शुरू होगा। यह तीन दिवसीय मैच 20 जुलाई से 22 जुलाई के बीच खेला जाना है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहला मैच 7 विकेट से जीता था। इशान किशन ने अपने डेब्यू पारी की शुरुआत छ्क्के के साथ की थी और शानदार अर्धशतक जमाया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »