29 Mar 2024, 19:34:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

SL vs IND: टीम इंडिया को मिला 263 रन का लक्ष्य, कुलदीप ने एक ओवर में चटकाए 2 विकेट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 18 2021 7:22PM | Updated Date: Jul 18 2021 7:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली: भारत-श्रीलंका के बीच लंबे इंतजार के बाद पहला वनडे खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 263 रनों का लक्ष्य दिया। पहले गेंदबाजी करने उतरी भारतीय टीम को पहली सफलता 10 वें ओवर की पहली गेंद पर मिली। स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अपना पहला ओवर डालने आए। उन्होंने 32 रन बनाकर खेल रहे अविष्का फरनांडो का विकेट चटका दिया। 

आउटसाइड ऑफ में लूपी बॉल पर फरनांडो ने ड्राइव लगानी चाही, लेकिन वे चूक गए और कवर के ऊपर खड़े मनीष पांडे ने उनका कैच पकड़ लिया। भारत को दूसरी सफलता 17वें ओवर की पहली गेंद पर मिली। अपना तीसरा ओवर डालने आए कुलदीप यादव ने श्रीलंकाई बल्लेबाजों पर कहर बरपा दिया। 17 वें ओवर की पहली गेंद पर कुलदीप ने भानुका राजपक्षे को शिखर धवन के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। 

भानुका ने 2 छक्के, 2 चौके ठोक 22 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके बाद चौथी गेंद पर कुलदीप यादव ने मिनोद भानुका को 27 रन पर पवेलियन भेज दिया। कुलदीप की बॉल पर पृथ्वी शॉ ने कैच पकड़ भानुका को रवाना कर दिया। भारत को चौथी सफलता धनंजय डिसिल्वा के रूप में मिली। 

क्रुणाल पांड्या ने 25वें ओवर की चौथी गेंद पर डिसिल्वा को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैच आउट करवाकर पवेलियन भेज दिया। धनंजय ने 14 रन बनाए। श्रीलंका को पांचवां झटका 38वें ओवर की दूसरी गेंद पर देखने को मिला। दीपक चाहर ने ईशान किशन के हाथों कैच आउट करा 38 रन पर ही पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »