29 Mar 2024, 13:59:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

MS धोनी ने आज ही के दिन आखिरी बार पहनी थी टीम इंडिया की जर्सी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2021 7:58PM | Updated Date: Jul 10 2021 7:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन दो साल पहले आखिरी बार टीम इंडिया की सात नंबर की जर्सी पहनी थी। इसके बाद माही ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। धोनी आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में आखिरी बार भारतीय जर्सी में नजर आए थे। इसके बाद वो काफी दिनों तक क्रिकेट से दूर रहे। अगले साल (15 अगस्त 2020) उन्होंने अचानक से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको हैरान कर दिया था।

मैनचेस्टर में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रनों से हरा दिया था। इसी के साथ भारत का तीसरी बार विश्व चैंपियन बनने का सपना टूट गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने आठ विकेट के नुकसान पर 239 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 221 रन ही बना सकी और सेमीफाइनल हार गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »