20 Apr 2024, 08:04:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

MS धोनी के पीछे पीछे सुरेश रैना भी लेंगे IPL से रिटायरमेंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2021 5:47PM | Updated Date: Jul 10 2021 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। IPL 2021 के शुरू होने से पहले कई बड़े अपडेट भी सामने आ रहे हैं। आईपीएल 2021 के बचे हुए मैच सितंबर से लेकर अक्टूबर खेले जाएंगे। सभी मैच यूएई में खेले जाएंगे। हालांकि अभी तारीखों का ऐलान और पूरा शेड्यूल BCCI की ओर से नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले एक हफ्ते में सब कुछ साफ हो जाएगा। इसके साथ ही IPL 2021 का IPL कई बड़े खिलाड़ियों के लिए आखिरी IPL हो सकता है। इसमें देश और दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। 
 
IPL 2021 के बाद अगले साल यानी IPL 2022 से पहले मेगा ऑक्शन भी किया जाएगा। क्योंकि IPL 2022 में दो नई टीमों की एंट्री होने जा रही है। ऐसे में सभी टीमें अपने अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेंगी। इसमें 3 भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी या फिर दो विदेशी और दो भारतीय खिलाड़ी हो सकते हैं। सबसे ज्यादा बातें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान MS धोनी को लेकर हो रही हैं। धोनी अगला IPL खेलेंगे या नहीं। धोनी को सीएसके रिटेन करेगी या नहीं। ये सब बातें अभी साफ होनी बाकी हैं। इस बीच CSK के ही बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी स्थिति साफ कर दी है। सुरेश रैना का कहना है कि अगर MS धोनी IPL नहीं खेलेंगे तो वे भी नहीं खेलेंगे। 
 
मिस्टर IPL के नाम से मशहूर सुरेश रैना ने न्यूज 24 से बात करते हुए कहा है कि मैं अभी चार पांच साल IPL और खेल सकता हूं। उन्होंने कहा कि जब तक वे IPL खेलेंगे CSK की ओर से ही खेल रहे हैं। पहले IPL साल 2008 से एमएस धोनी और सुरेश रैना चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेल रहे हैं। बीच में दो साल के लिए जब CSK सस्पेंड हुई थी तब धोनी पुणे सुपरज्वाइंटस के लिए खेले थे और सुरेश रैना गुजरात लायंस के लिए खेले थे, इसके बाद दोनों की सीएसके में वापसी हुई और अभी तक उसी टीम के लिए खेल रहे हैं। सुरेश रैना ने कहा कि अगर धोनी भाई IPL नहीं खेलेंगे तो वे भी नहीं खेलेंगे। सुरेश रैना ने पिछले साल 15 अगस्त को उसी समय अपने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था, जब MS धोनी ने संन्यास का ऐलान किया था। ऐसी ही कुछ बातें अब सुरेश रैना IPL को लेकर भी कह रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »