29 Mar 2024, 07:27:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2022 : 10 टीमों के IPL फॉर्मेट में हो सकता है बदलाव, जानिए कितने होंगे Match..

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2021 12:58PM | Updated Date: Jul 6 2021 12:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। IPL 2022 की तैयारी शुरू हो चुकी है। IPL 2021 आखिरी IPL होगा, जब 8 टीमें इसमें खेलती हुई नजर आने वाली हैं। अगले साल यानी IPL 2022 में 10 टीमें खेलेंगी। इसका ऐलान BCCI पहले ही कर चुका है। माना जा रहा है कि 02 नई टीमों के लिए अगस्त में टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और अक्टूबर या फिर नवंबर तक इनकी बोली लगने के बाद Final हो जाएगा कि कौन सी 02 नई टीमें IPL में Entry कर रही हैं। साथ ही इस बार IPL के मेगा ऑक्शन भी होना है ।संभावना है कि इसी साल दिसंबर या फिर अगले साल जनवरी में मेगा ऑक्शन हो जाएगा। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा तो संभावना है कि IPL 2022 अपने तय समय यानी मार्च- अप्रैल में शुरू हो जाएगा।
 
इस बीच खबरें इस तरह की भी आ रही हैं कि IPL 2022 के फॉर्मेट में भी बदलाव किया जा सकता है। अभी IPL में 08 टीमें हैं और सभी टीमें एक दूसरे से दो दो मैच खेलती हैं। उसके बाद सबसे ज्यादा अंक हासिल करने वाली टीमें प्लेआफ के लिए क्वालीफाई करती हैं। इनसाइड स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुनसार अब जब टीमों की संख्या 10 हो जाएगी तो पांच पांच टीमों के दो ग्रुप बनाए जा सकते हैं और उसके बाद ये पांच टीमें आपस में मैच खेलेंगी। अभी आठ टीमों के IPL में 60 मैच खेले जाते हैं और इसमें करीब दो महीने का वक्त लगता है। अगर दस टीमों का IPL पुराने ही फॉर्मेट पर हुआ तो मैचों की संख्या 94 तक जा सकती है। BCCI को IPL के लिए इतनी लंबी विडो मिलना मुश्किल होगा, क्योंकि सभी टीमें अपने अपने मैच खेल रही होंगी। अगर दो ग्रुप बन जाएंगे तो मैचों की संख्या करीब 74 तक रह सकती है। ऐसे में करीब दो से ढाई महीने में ही पूरे मैच हो सकते हैं। इससे पहले साल 2011 के IPL में ही 10 टीमें थी, तब इसी फॉर्मेट पर मैच खेले गए थे। BCCI की ओर से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा गया है।
 
IPL की नई टीमों के लिए देश के बड़े बड़े दिग्गज उम्मीद लगाए बैठे हैं। 2 नई टीमों के लिए जबरदस्त संघर्ष देखने के लिए मिल सकता है। मान जा रहा है कि 1800 करोड़ से लेकर 2000 करोड़ तक नई टीम का बेस प्राइज रह  सकता है और ये बोली 25000 करोड़ तक जा सकती है। इस बीच इस तरह की खबरें भी सामने आई हैं कि सभी टीमें IPL 2022 के ऑक्शन से पहले अपने चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। इसमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी या फिर दो भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। देखना होगा कि BCCI की ओर से आखिरी फैसला क्या आता है। अभी BCCI आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों को लेकर तैयारी में जुटा है।जो सितंबर से लेकर अक्टूबर तक UAE में खेला जाएगा। इसका शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है, माना जा रहा है कि जल्द ही नया शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »