28 Mar 2024, 16:11:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप ट्रॉफी को किया जाएगा क्वारंटाइन, 14 दिन रहेगी न्यूजीलैंड में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 26 2021 10:01PM | Updated Date: Jun 26 2021 10:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आकलैंड। भारत के खिलाफ शानदार खेल दिखाते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने आइसीसी के पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप खिताब को अपने नाम किया। टीम इंडिया खस्ता हाल बल्लेबाजी की वजह से न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए महज 139 रन का लक्ष्य ही रख पाई थी। कप्तान केन विलियमसन और रोस टेलर की नाबाद 96 रन की साझेदारी के दम पर टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।

न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भारत को डब्ल्यूटीसी के फाइनल में हराने के बाद स्वदेश पहुंच गए हैं। लेकिन कोरोना के कारण शारीरिक दूरी को देखते हुए खिलाड़ी एयरपोर्ट से सीधे होटल चले गए जहां वह 14 दिनों तक क्वारंटाइन में रहेंगे। इसके साथ ही उनके साथ होटल में विजयी गदा भी 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहेगी। कोरोना नियमों के कारण एयरपोर्ट पर खिलाड़ी किसी से नहीं मिले। इस दौरान एयरपोर्ट के स्टाफ सहित अन्य लोग थे जो गदा की फोटो लेना चाहते थे।

तेज गेंदबाज नील वैगनर ने कहा, 'शारीरिक दूरी का पालन करते हुए हम लोगों ने किसी से हाथ भी नहीं मिला सके। हमारे पास गदा थी और सभी लोग फोटो लेना चाहते थे। लेकिन दूर से ही उन्होंने बधाई दी जो हम सभी के लिए काफी मायने रखता है। यह काफी सुखद था और लोग पूछ रहे थे गदा कहां है। पुलिस अधिकारी भी रोक कर दूर से फोटो लेना चाहते थे। सभी के चेहरे पर हंसी देखना काफी अच्छा था।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »