29 Mar 2024, 02:24:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मॉर्गन और मैकुलम को पुराने Twittes को लेकर KKR से पड़ सकती है फटकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 10 2021 9:09PM | Updated Date: Jun 10 2021 9:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। IPL के कुछ दिग्गज विदेशी खिलाड़यिों की ओर से बीते कुछ समय पहले किए गए ट्वीट्स उनके लिए परेशान का सबब बन सकते हैं। समझा जाता है कि इयोन मोर्गन और ब्रेंडनमैकुलम को उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से फटकार पड़ सकती है, क्योंकि यह सामने आया है कि मोर्गन समेत दो अंग्रेजी खिलाड़यिों और मैकुलम  ने ट्वीट के जरिए भारतीय लहजे का मजाक उड़ाया था।
 
जानकारी के मुताबिक 2018 के Twitter पर एक-दूसरे को जवाब देते हुउ इंग्लैंड की व्हाइट-बॉल टीम के कप्तान मॉर्गन और इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाने के लिए 'सर' शब्द का इस्तेमाल किया था। बाद में दोनों मैकुलम   के साथ मिल गए थे। इसमें शामिल कुछ लोगों ने जाहिर तौर पर Twittes को हटा दिया है, लेकिन उनके यह Twittesके Sceen Shot पहले ही सामने आ चुके हैं।
 
KKR के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) वेंकी मैसूर ने कहा, ‘‘ हमें इस समय इस मामले की पर्याप्त जानकारी नहीं है, जिससे हम इस पर कोई टिप्पणी कर सकें। हमें किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों को इकट्ठा करने की प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार करना चाहिए। मैं फिर से दोहराता हूं कि नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी किसी भी प्रकार के भेदभाव के लिए ‘ शून्य सहनशीलता नीति’ अपनाता है। ’’ 
 
उल्लेखनीय है कि UK TeleGraph की एक रिपोर्ट में 2 अंग्रेजी खिलाड़ियों के इन कथित विवादित ट्वीट्स का जिक्र किया गया है, हालांकि ट्वीट के सटीक संदर्भ पर सवाल हैं। समझा जाता है कि इस मामले को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पदाधिकारियों और आईपीएल के अध्यक्ष बृजेश पटेल से संपर्क किया गया है, लेकिन उन्होंने फिलहाल इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वहीं दोनों इंग्लिश खिलाड़ियों और मैकुलम  ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »