19 Apr 2024, 22:54:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कोहनी की चोट के चलते विलियम्सन दूसरे टेस्ट से बाहर, लाथम संभालेंगे कप्तानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 9 2021 7:10PM | Updated Date: Jun 9 2021 7:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन बाईं कोहनी की चोट के चलते इंग्लैंड के खिलाफ 10 जून से एजबस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टॉम लाथम कप्तानी संभालेंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने बुधवार को इसकी पुष्टि की है। चोटिल कोहनी के मद्देनजर कुछ आराम करने के उद्देश्य से विलियम्सन दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे। उनकी जगह पर विल यंग को टीम में जगह दी गई है और वह तीन नंबर पर खेलते नजर आएंगे। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टेड के मुताबिक विलियम्सन को बाहर रखना एक मुश्किल फैसला था, लेकिन न्यूजीलैंड के कप्तान होने के नाते उन्हें चोट का प्रबंधन करने और सही फैसला लेने की जरूरत थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »