29 Mar 2024, 18:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

33 साल के हो गए टेस्ट उपकप्तान रहाणे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2021 7:33PM | Updated Date: Jun 6 2021 7:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्या रहाणे रविवार को 33 साल के हो गए और उनके जन्मदिन पर कप्तान विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ट्वीट कर रहाणे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। विराट ने लिखा,'हैप्पी बर्थडे जिंक्स। आपको ढेरों शांति और खुशियां और आपके साथ कई और यादगार साझेदारी निभाने की उम्मीद। 'BCCI ने रहाणे की 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 115 रन की शानदार पारी का वीडियो साझा करते हुए लिखा,' भारतीय टेस्ट उपकप्तान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। 
 
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) ने ट्वीट किया, 'अजिंक्य रहाणे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। अब तक 183 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 7920 रन और अपनी कप्तानी में उन्होंने भारत को 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-1 से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऐतिहासिक जीत दिलाई। '.
रहाणे की पत्नी राधिका ने इंस्टाग्राम पर अपने पति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। रहाणे की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने रहाणे को बधाई देते हुए लिखा ,' जिंक्स को जन्मदिन के लिए बधाई। उनके एक क्लासिक शॉट की तरह। 'मुंबई इंडियंस ने भी रहाणे को बधाई दी। रहाणे की राज्य टीम मुंबई है। रहाणे इस समय इंग्लैंड में हैं जहां भारतीय टीम को न्यूज़ीलैंड के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल और उसके बाद इंग्लैंड के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »