20 Apr 2024, 07:58:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

PAK क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम करेंगे अपनी ही 'बहन' से शादी!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2021 5:28PM | Updated Date: Jun 1 2021 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बाबर आजम ने सगाई कर ली है। कप्तान बाबर आजम अगले साल शादी करने जा रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि आजम के परिवार और उनके चाचा के परिवार में शादी की बात को लेकर सहमति बन गई है। दोनों की शादी अगले साल होगी। हैरान करने वाली ये बात सामने आई है कि बाबर आजम अपनी ही चचेरी बहन से शादी करेंगे। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के सूत्रों के हवाले से ये बात सामने आई है। पाकिस्तानी कप्तान ने भी चेचेरी बहन को अपना हमसफर बनाने के लिए हामी भर दी है। कहा जाता है पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अपनी चचेरी बहन से शादी की थी। बता दें कि पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर यौन शोषण के आरोप भी लग चुके हैं। एक महिला ने बाबर आजम पर आरोप लगते हुए कहा था कि बाबर ने उनका यौन शोषण किया है और उन्हें धमकियां भी दीं। महिला ने कहा था बाबर ने उनसे शादी के झूठे वादे किए थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »