20 Apr 2024, 14:27:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : MS धोनी की कप्तानी में खेल चुके ये 5 खिलाड़ी अब बन गए हैं कोच

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 1 2021 12:47AM | Updated Date: Jun 1 2021 11:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारत के दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी दुनिया के शानदार खिलाड़ियों में शुमार होते हैं, यदि कप्तानी की बात की जाय तो माही भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं, जो क्रिकेट की सभी बड़ी ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए हैं। झारखंड के धोनी अंतरराष्ट्रीय स्तर के अलावा आईपीएल में भी सबसे सफल कप्तान हैं, ऐसे तो धोनी बहुत से खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं लेकिन हम आपको ऐसे 5 खिलाड़ियों के नाम बताएंगे जो धोनी की कप्तानी में खेलते नजर आये और अब मौजूदा समय में कोच बन गए हैं।

1. स्टीफन फ्लेमिंग

स्टीफन फ्लेमिंग अपने समय के शानदार खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, हालांकि हम आपको बता दें फ्लेमिंग सीएसके के लिए कुछ मैचों में एमएस धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं। उसके कुछ समय बाद वह सीएसके के कोच बन गए। न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी ने 10 मैचों में हिस्सा लिया, जिसमें इन्होने 196 रन स्कोर किए, फ्लेमिंग का इस टूर्नामेंट में सार्वाधिक स्कोर 45 रन था। फ्लेमिंग अंतराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 400 मैच खेल चुके हैं।

2. माइकल हसी

माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य बल्लेबाज थे जो टीम के लिए कई सीजन तक ओपन करते नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के इस बेतरीन बल्लेबाज ने 2010 एवं 2011 के सीजन में सीएसके को ख़िताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी। हसी अब सीएसके में बतौर बल्लेबाज कोच एक अहम भूमिका निभा रहे हैं, रोचक बात यही रही कि यह शानदार खिलाड़ी भी एमएस धोनी के नेत्रत्व में खेलने के बाद टीम के कोच बने। माइकल हसी ने आईपीएल में 59 मैचों में 38+ की औसत से 1977 रन बनाये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »