24 Apr 2024, 20:34:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WTC फाइनल में कैसी होगी टीम इंडिया की जर्सी, आलराउंडर जडेजा ने शेयर की फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2021 5:52PM | Updated Date: May 29 2021 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। भारतीय टीम के खिलाड़ी 90 के दशक की इसी जर्सी को पहनकर 18 जून से साउथम्पटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल खेलने के लिए उतरेगी। आलराउंडर जडेजा ने जर्सी के साथ शनिवार को टिवटर पर लिखा, " 90 के दौर को याद करते हैं।" सफेद रंग की इस जर्सी के बाएं ओर बीसीसीआई का लोगो लगा हुआ है जबकि दाएं ओर आईसीसी का लोगो और डब्ल्यूटीसी फाइनल्स 2021 लिखा हुआ है। यह जर्सी काफी हद तक 90 के दशक की याद दिलाती है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम दो जून को मुंबई से इंग्लैंड के लिए रवाना होगी और फिर साउथम्पटन पहुंचने के बाद सभी खिलाड़ी 10 दिन तक क्वारंटीन में रहेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »