23 Apr 2024, 12:48:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

क्रिस गेल ने पगड़ी पहनकर शेयर की तस्वीर, जानिए क्या लिखा खास

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2021 4:50PM | Updated Date: May 25 2021 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आक्रमक बल्लेबाज क्रिस गेल मैदान पर अपनी बल्लेबाजी तो मैदान के बाहर अपनी मस्ती के लिए खबरों में बने रहते हैं। एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। क्रिस गेल का एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस फोटो में वो पंजाबी डैडी बने हुए हैं।

क्रिस गेल ने अपने इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर किया है। इस फोटो में आप देख सकते हैं कि वो पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं। क्रिस गेल ने फोटो शेयर करने के साथ लिखा,' कल की शूटिंग के लिए इंतजार नहीं कर सकता। पंजाबी डैडी बनने जा रहा हूं।'

आपको बता दें कि क्रिस गेल उन विदेशी क्रिकेटरों में शामिल हैं जिन्हें भारत में काफी पसंद किया जाता है। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी और मजाकिआ अंदाज का हर कोई दीवाना है। आईपीएल के स्थगित होने के बाद गेल एक बार फिर वेस्टइंडीज की नेशनल टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »