20 Apr 2024, 21:32:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

WTC final : टीम इंडिया के बायो बबल में शामिल हुए जडेजा, होटल से...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2021 8:31PM | Updated Date: May 24 2021 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रविद्र जडेजा सोमवार को मुंबई में टीम इंडिया के बायो बबल में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करके दी। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यात्रा प्रारंभ हुई।' बता दें कि बीते हफ्ते मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, बॉलिंग कोच भरत अरुण  चेन्नई से चार्टर विमान से मुंबई पहुंचे थे जबकि मोहम्मद सिराज, पुरुष टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर, महिला टेस्ट और वनडे कप्तान मिताली राज हैदराबाद से विमान में सवार होकर मुंबई पहुंचे थे।

गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल 18 से 22 जून के बीच खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। इसकी शुरुआत अगस्त में होगी। मुंबई में बायो बबल के दौरान दो से तीन बार सभी सदस्यों का कोरोना टेस्ट होगा। लगभग तीन महीने से ज्यादा लंबे इस दौरे के लिए टीम इंडिया दो जून को लंदन के लिए उड़ान भरेगी। इंग्लैंड रवाना होने से पहले पूरी टीम मुंबई में इकट्ठी हुई, जहां उसे दो हफ्ते के कड़े क्वारंटाइन पीरियड से गुजरना होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »