26 Apr 2024, 00:28:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता का निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 20 2021 8:22PM | Updated Date: May 20 2021 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेरठ। भारतीय गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल का आज निधन हो गया। वह  63 वर्ष के थे और लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार भुवनेश्वर कुमार के पिता मूल रूप से बुलंदशहर निवासी किरण पाल पुलिस विभाग से सेवा निवृत थे और गत एक वर्ष से लिवर की गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों दिल्ली और नोएडा में उनका उपचार हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि डाक्टरों के जवाब देने के बाद उन्हें यहां गंगा नगर स्थित उनके आवास पर ले आया गया था जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को बुलन्दशहर में उनके पैतृक गांव ले जाया गया है जहां उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »