24 Apr 2024, 08:10:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2021: सोमवार को स्वदेश पहुंचेंगे 38 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, मालदीव में थे फंसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2021 6:28PM | Updated Date: May 16 2021 6:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुबंई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में शामिल रहे 38 ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों के लिए खुशखबरी है। वे सोमवार को स्वदेश पहुंचेंगे। दरअसल, आईपीएल 2021 के स्थगित होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मालदीव चले गए थे क्योंकि उनकी सरकार ने भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत से 15 मई तक उड़ानों पर प्रतिबंध लगा रखा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी, सदस्य और सपोर्ट स्टाफ सोमवार को सिडनी पहुंचेंगे।

उधर, चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी कोविड-19 से उबरने के बाद रविवार को दोहा होते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हुए। इसकी जानकारी फ्रेंचाइजी के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।सुपरकिंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हां, हसी व्यावसायिक उड़ान से दोहा होते हुए आस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया है। वह रविवार तड़के रवाना हुआ।'

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज का शुक्रवार को आरटी-पीसीआर परीक्षण का नतीजा निगेटिव आया, जिससे उनके रविवार तड़के रवाना होने का रास्ता साफ हुआ। अब निलंबित हो चुकी इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हसी के सोमवार को स्वदेश पहुंचने की उम्मीद है।

जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में चार खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद चार मई को आईपीएल को निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद हसी और कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सुपरकिंग्स के गेंदबाजी कोच एल बालाजी को दिल्ली से एयर एंबुलेंस में चेन्नई लाया गया था।

हसी के अलावा आईपीएल 2021 से जुड़े ऑस्ट्रेलिया के अन्य सदस्य मालदीव में पृथकवास पर हैं और वहां से ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे। इन सदस्यों में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और माइकल स्लेटर भी शामिल हैं। कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद हसी अपने साथियों के साथ मालदीव नहीं जा पाए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »