29 Mar 2024, 06:14:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से पूर्व भारतीय ऑलराउंडर जडेजा का हुआ निधन, खेल जगत में शोक की लहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 16 2021 1:50PM | Updated Date: May 16 2021 1:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। पूरा देश कोरोना की दूसरी लहर से जंग लड़ा रहा है। इस महामारी ने कई लोगों को अपनों से अलग कर दिया। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के चलते सौराष्ट्र के पूर्व तेज गेंदबाज राजेंद्र सिंह जडेजा (Rajendrasinh Jadeja) का निधन हो गया है। 66 वर्षीय जडेजा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के रैफरी भी रह चुके थे। सौराष्ट्र क्रिकेट संघ (SCA) ने रविवार को यह जानकारी दी।

एससीए ने बयान में कहा, ‘‘एससीए में सभी राजेंद्रसिंह जडेजा के असामयिक निधन से दुखी हैं जो सौराष्ट्र के अतीत के सबसे शानदार क्रिकेटरों में से एक थे। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए आज तड़के उनका निधन हुआ।’ जडेजा दाएं हाथ के उम्दा तेज गेंदबाज होने के अलावा अच्छे आलराउंडर भी थे। उन्होंने 50 प्रथम श्रेणी और 11 लिस्ट ए मैचों में क्रमश: 134 और 14 विकेट चटकाए। उन्होंने इन दोनों फॉर्मेट में क्रमश 1536 और 104 रन भी बनाए।

बीसीसीआई और एससीए के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा कि राजेंद्र सिंह जडेजा स्तर, शैली, नैतिकता और शानदार क्रिकेट क्षमता वाले व्यक्ति थे। क्रिकेट के प्रति उनका समर्पण और योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। एससीए अध्यक्ष जयदेव शाह ने भी उनके निधन पर शोक जताया। उन्‍होंने कहा कि यह विश्व क्रिकेट की बड़ी हानि है। वह जिन लोगों से मैं मिला, उनमें सबसे शानदार व्यक्तियों में से थे। मैं भाग्यशाली रहा कि उनके हमारे मुख्य कोच, मैनेजर और मार्गदर्शक रहते मैंने कई मैच खेले।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »