29 Mar 2024, 18:52:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

छुट्टियां मनाने गोवा जा रहा था टीम इंडिया का ये बल्लेबाज, रास्ते में पुलिस ने रोका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 6:17PM | Updated Date: May 15 2021 9:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत में कोविड -19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है क्योंकि अब तक 3 लाख से अधिक मामले सामने आ रहे और रोजाना चार हजार से ज्यादा लोगों की मौतें हो रही हैं। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिये चुनी गई 20 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया जिसके बाद यह खिलाड़ी अपनी छुट्टियां मनाने के लिये गोवा जा रहा था। हालांकि बीच में उन्हें पुलिस का सामना करना पड़ा जिन्होंने उन्हें बीच में ही रोक लिया। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले पृथ्वी शॉ कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोल्हापुर से कार के रास्ते गोवा जा रहे थे। महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश और राजधानी दिल्ली समेत देश के तमाम राज्य कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे हैं। वहीं इन राज्यों ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन समेत कई प्रतिबंध लगाए हैं। राज्य के भीतर या बाहर आवाजाही को भी प्रतिबंधित कर दिया गया है और लोगों को बिना जरूरी काम से बाहर निकलने पर पुलिस कार्रवाई भी कर रही है।
 
वहीं इस सब के बीच खबर आ रही है कि दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपने आप को उस समय परेशानी में डाल दिया जब वह बिना ई-पास के घुमने निकले। जानकारी के मुताबिक दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के स्थगित होने के बाद गोवा छुट्टियां मनाने जा रहे थे। भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को गोवा जाने के रास्ते में महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में ई-पास (ऑनलाइन तरीके से जारी यात्रा दस्तावेज) के बिना यात्रा करते हुए रोक लिया गया।
 
पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। यह घटना बुधवार सुबह अंबोली में घटी, जब यह युवा क्रिकेटर अपनी कार से गोवा जा रहा था। पृथ्वी शॉ ने ऑनलाइन ई-पास का आवेदन किया और जब उन्हें वो मिला तो पुलिस ने उन्हें आगे यात्रा करने की परमिशन दी। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज में खराब प्रदर्शन के चलते टीम से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में जबरदस्त प्रदर्शन किया और आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की। बता दें कि आईपीएल 2021 के अनिश्चित काल के लिए स्थगित होने के बाद खिलाड़ी अपने अपने घरों को लौट चुके हैं। मालूम हो कि शां टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में थे, जहां उन्होंने 166.48 के स्ट्राइक रेट से 3 अर्धशतकों के साथ 308 रन बनाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »