28 Mar 2024, 17:12:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

स्मिथ को फिर से कप्तानी दिलाने में करूंगा सहयोग : पेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 14 2021 12:10AM | Updated Date: May 14 2021 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। आस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने कहा है कि स्टीवन स्मिथ को बहुत कम कप्तानी दी गई थी, इसलिए वह उन्हें फिर से कप्तानी दिलाने में सहयोग करेंगे। पेन ने तर्क दिया है कि 2014 और  2015 में जब पहली बार उन्होंने राष्ट्रीय टीम की कप्तानी संभाली थी, तब वह बहुत अपरिपक्व थे।

उल्लेखनीय है कि पेन शुरू से ही इस बात को लेकर अनिश्चित थे कि क्या वह 2019 के एशेज के अंत तक कप्तान के रूप में बने रहेंगे या नहीं। पिछले दो वर्षां से उन्होंने लगातार इस विषय पर तर्क-वितर्क किया है। ऐसे में राष्ट्रीय टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने भविष्य में किसी भी तरह की अटकलों को समाप्त करने का प्रयास करते हुए यह दावा किया था कि चयनकर्ता इस मुद्दे पर चर्चा नहीं कर रहे हैं।

पेन ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने इस बारे में कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन जब मैं स्मिथ की कप्तानी में खेला था तो वह शानदार थे। चतुराई से यकीनन वह उतने ही अच्छा हैं जितना आप समझते हैं। वह शायद कुछ-कुछ मेरे जैसे हैं जब मैंने तस्मानिया में अपनी कप्तानी का सफर शुरू किया था। वह बहुत छोटी उम्र में ही एक बहुत बड़ी भूमिका में आ गए थे और शायद वह इसके लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थे, लेकिन जब मैं आया वह उस भूमिका में आगे बढ़ रहे थे और बेहतर से और बेहतर हो रहे थे। फिर जाहिर तौर पर दक्षिण अफ्रीका के इवेंट हुए और वह आगे कप्तानी जारी नहीं रख पाए, लेकिन हां मैं उन्हें फिर से कप्तानी दिलाने में सहयोग करूंगा। मेरे अनुभव में जो इंसान बहुत ज्यादा चाहता है शायद वह सबसे अच्छा विकल्प नहीं है।’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »