28 Mar 2024, 15:06:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फिर पॉजिटिव पाए गए CSK बल्लेबाजी कोच माइकल हसी , ऑस्ट्रेलिया वापसी की उम्मीदों को झटका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 11 2021 7:13PM | Updated Date: May 11 2021 7:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। IPL बायो-बबल में कोरोना संक्रमित पाए गए चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी एक बार फिर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में उनकी ऑस्ट्रेलिया वापसी की उम्मीदों को झटका लगा है। हसी फिलहाल चेन्नई में हैं और ठीक होने तक वह यहीं रहेंगे।
 
बायो-बबल में संक्रमित होने के बाद हसी को उपचार के लिए छह मई को एयर एंबुलेंस से चेन्नई पहुंचाया गया था। नौ मई को हुए टेस्ट में उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, लेकिन अगले दिन 10 मई को हुए टेस्ट में वह फिर से पॉजिटिव पाए गए। हसी के अलावा आईपीएल 2021 में भाग लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ीयों, कोच और कमेंटेटर्स को मालदीव भेजा गया है, जहां अनिवार्य क्वारंटाइन पूरा करने के बाद वे ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होंगे। ऐसा तभी संभव होगा जब ऑस्ट्रेलियाई सरकार भारत से यात्रा प्रतिबंध हटाती है। वर्तमान में भारत पर 15 मई तक यात्रा प्रतिबंध है।
 
उल्लेखनीय है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें वरुण चक्रवर्ती, संदीप वारियर, प्रसिद्ध कृष्णा और टिम सीफर्ट शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी लेग स्पिनर अमित मिश्रा और सनराइजर्स हैदराबाद के रिद्धिमान साहा भी कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। बायो बबल में खिलाड़यिों के कोरोना संक्रमित पाए जाने  के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने चार मई को आईपीएल 2021 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »