28 Mar 2024, 18:37:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

राजस्थान रॉयल्स के चेतन सकारिया के पिता का कोविड के कारण निधन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 9 2021 5:30PM | Updated Date: May 9 2021 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज चेतन सकारिया के पिता कांजीभाई सकारिया का कोविड 19 के कारण रविवार को निधन हो गया। कांजीभाई आईपीएल के दौरान  पॉजिटिव पाए गए थे ।  वह सकारिया परिवार के दूसरे सदस्य हैं जिन्हे चेतन ने 2021 में खोया है।  फरवरी में आईपीएल नीलामी से कुछ सप्ताह पहले चेतन के छोटे भाई राहुल की आत्महत्या करने से मौत हो गयी थी। चेतन को राजस्थान टीम ने 1.2 करोड़ रुपये में खरीदा था।  23 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।  चेतन ने स्थगित हुए आईपीएल में सात विकेट हासिल किये हैं जिनमें लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, महेंद्र सिंह  धोनी, अंबाटी रायुडू और नीतीश राणा के विकेट शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »