28 Mar 2024, 19:12:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

रहाणे ने पत्नी राधिका संग लगवाया वैक्सीन का पहला डोज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2021 7:08PM | Updated Date: May 8 2021 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भारतीय टेस्ट टीम के उप कप्तान अजिंक्या  रहाणे ने पत्नी राधिका संग शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर वैक्सीन लगवाने की एक तस्वीर भी साझा की है।रहाणे ने ट्विटर पर तस्वीर साझा करते हुए कहा, ‘‘ आज वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि अगर आप योग्य हैं तो पंजीकरण कराएं और वैक्सीन लगवाएं। ’’ 
 
राधिका ने कहा, ‘‘ मैंने और अजिंक्या ने आज वैक्सीन का पहला डोज लगवाया है। हमने न केवल खुद को, बल्कि अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए भी वैक्सीन लगवाई है। हम सभी से आग्रह करते हैं कि अगर आप योग्य हैं तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। ’’ उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुरुवार को शिखर धवन ने वैक्सीन का पहला डोज लगवाया था। वहीं भारतीय टीम के प्रमुख कोच रवि शास्त्री टीम के पहले ऐसे सदस्य थे, जिन्होंने मार्च के पहले हफ्ते में ही जब टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था तब वैक्सीन लगवाई थी।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »