29 Mar 2024, 15:13:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

आईपीएल : इंग्लैंड के आठ खिलाड़ी स्वदेश पहुंचे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 5 2021 5:21PM | Updated Date: May 5 2021 5:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से बिगड़े हालात के कारण आईपीएल 2021 के रद्द होने के बाद विदेशी खिलाडियों को वापस उनके वतन भेजने की चिंता के बीच इंग्लैंड के आठ खिलाड़ी स्वदेश पहुंच गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के प्रवक्ता ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ आईपीएल में भाग लेने वाले उनके 11 में से आठ खिलाड़ी घर पहुंच गए हैं। खिलाड़ी मंगलवार रात को भारत से हीथ्रो हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरने में सफल रहे और आज सुबह यहां पहुंचे।
 
वे अब सरकार द्वारा अनुमोदित होटलों में क्वारंटीन में रहेंगे। क्रिस जॉर्डन, डेविड मलान और इयोन मोर्गन को अगले 48 घंटों के भीतर भारत छोड़ देना चाहिए। ’’ घर लौटने वाले इंग्लिश खिलाडियों में मोईन अली, सैम करेन, टॉम करेन, क्रिस वोक्स, सैम बिलिंग्स, जैसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो और  जोस बटलर शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »