29 Mar 2024, 16:41:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पंत ने पृथ्वी शॉ को कहा चमत्कारी खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 30 2021 4:18PM | Updated Date: Apr 30 2021 4:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ यहां गुरुवार को आईपीएल 14 के 25वें मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि पृथ्वी शॉ एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर आप उन्हें भरोसा दें तो वह चमत्कार कर सकते हैं।
 
पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘ हम केवल उन्हें सामान्य खेल खेलने के लिए कह रहे हैं। हम युवाओं के साथ भी सिर्फ यही बात करते हैं कि वह बस क्रिकेट का आनंद लें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। ललित ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं। बेशक उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है, लेकिन वह सीखेंगे। इस तरह के मैच में हम नेट रन रेट के बारे में सोच सकते हैं। पिछले मैच में हम केवल एक रन से हार गए थे, इसलिए हमने टीम में कोई बदलाव न करने के बारे में बात की। कप्तानी का आनंद ले रहा हूं। ’’  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »