18 Apr 2024, 18:13:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

जडेजा का आखिरी ओवर में विस्फोट, चेन्नई के 191

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2021 6:53PM | Updated Date: Apr 25 2021 6:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। सलामी बल्लेबाज फाफ दू प्लेसिस (50) के शानदार अर्धशतक और आलराउंडर रवींद्र जडेजा (नाबाद 62) की आतिशी पारी की  बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में चार विकेट पर 191 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। जडेजा ने पारी के आखिरी ओवर में हर्षल पटेल की गेंदों पर पांच छक्के समेत 37 रन ठोके और एक ओवर में सर्वाधिक रन बनाने के क्रिस गेल के 2011 के रिकॉर्ड की बराबरी की।  डू प्लेसिस ने 41 गेंदों पर 50 रन में पांच चौके और एक छक्का लगाया।  रुतुराज  गायकवाड ने 25 गेंदों पर 33 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।  बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना ने  18 गेंदों पर 24 रन में एक  चौका और तीन छक्के लगाए। 
 
अंबाटी रायुडू ने सात गेंदों में एक चौका और एक छक्का लगाया। 19 ओवर की समाप्ति के बाद चेन्नई का स्कोर चार विकेट पर 154 रन था।  जडेजा ने पहली चार गेंदों पर चार छक्के मारे और इसके  साथ ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।  इस ओवर की तीसरी गेंद नोबॉल निकली। जडेजा ने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर 10 साल पुराने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। पटेल ने 14वें ओवर में रैना और डू प्लेसिस के विकेट तीन गेंदों के अंतराल में निकाले।  पटेल ने 18वें ओवर में रायुडू का विकेट भी निकाला।  पटेल ने चार ओवर में 51 रन पर तीन विकेट निकाले जबकि युजवेंद्र चहल ने तीन ओवर में 24 रन पर एक विकेट लिया।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »