26 Apr 2024, 03:47:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

Ravindra Jadeja ने एक ओवर में ठोके 5 छक्के तो खुशी से झूम उठीं वाइफ, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2021 6:29PM | Updated Date: Apr 25 2021 6:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। आईपीएल के 19वें मुकाबले में रविवार को एक ऐसा तूफान आया, जिसे क्रिकेटप्रेमियों में रोमांच भर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले गए आईपीएल के 19वें मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ 5 छक्के कूट डाले।

सीएसके के ऑल राउंडर रवींद्र जडेजा ने ताबड़तोड़ रन ठोके तो जहां एक तरफ आरसीबी के कप्तान विराट कोहली हैरान रह गए, तो वहीं दूसरी ओर दर्शक दीर्घा में बैठीं उनकी पत्नी खुशी से झूम उठीं। नन्ही बच्ची को गोद में उठाए पत्नी रीवा सोलंकी ने इसे भरपूर एंजॉय किया।

जडेजा ने 20वें ओवर में हर्षल पटेल की चार गेंदों पर 4 छक्के ठोक डाले। जडेजा ने हर्षल की ऐसी कुटाई की जिसे वे शायद ही कभी भुला सकें। जडेजा जब दो छक्के मार चुके थे, तब हर्षल की लय बिगड़ गई, उन्होंने तीसरी गेंद नो बॉल डाली, जिसका जडेजा ने भरपूर फायदा उठाते हुए इस पर छक्का ठोक डाला। इसके बाद दोबारा की गई तीसरी गेंद पर जडेजा ने एक बार फिर गदर मचाते हुए छक्का ठोक डाला।

चौथी गेंद पर जडेजा ने दो रन लिए। पांचवीं गेंद पर एक बार फिर छक्का कूट दिया। छठी गेंद पर उन्होंने शानदार चौका ठोका। इस तरह जडेजा ने हर्षल के इस ओवर में 37 रन कूट डाले। जडेजा ने इसके साथ ही 25 गेंदों पर शानदार फिफ्टी जड़ी। उन्होंने 28 गेंदों पर 5 छक्के, 4 चौके ठोक 221 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट से नाबाद 62 रन बनाए। जडेजा की इस पारी की क्रिकेट के गलियारों में चर्चा है। 

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »