24 Apr 2024, 09:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सिस्सू में बनेगा देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2021 6:32PM | Updated Date: Apr 21 2021 6:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के सिस्सू में देश के सबसे ऊंचे क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिये पहली बाधा पार कर ली गई है। स्टेडियम के लिए स्थानीय पंचायत और राजस्व विभाग ने 38 बीघा जमीन की निशानदेही के बाद फाइल वन विभाग को भेज दी है। वन विभाग अब प्रदेश सरकार से आशयपत्र मिलने के इंतजार में है। स्टेडियम के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है। लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेद्र ठाकुर ने बताया कि सात वर्ष पूर्व सिस्सू में स्टेडियम निर्माण की कवायद शुरू हुई थी। कुल्लू जिले में रोहतांग स्थित अटल सुरंग के उत्तरी छोर से महज आठ किमी दूर 11000 हजार फीट की ऊंचाई पर प्रस्तावित यह क्रिकेट स्टेडियम देश में सबसे ऊंचा होगा। इसकी क्षमता 10 हजार दर्शकों की होगी। अभी सोलन के चायल में देश का सबसे ऊंचा क्रिकेट स्टेडियम है जो 7500 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण वर्ष 1891 में पटियाला के महाराजा भूपेंद्र सिंह ने कराया था।
 
उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम चंदे के पैसे से तैयार होगा। वहीं, जिला खेल अधिकारी एवं केलांग के एसडीएम राजेश भंडारी ने बताया कि सिस्सू झील के निकट क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण के लिए 38 बीघा जमीन लाहौल-स्पीति जिला क्रिकेट संघ के लिए दी गई है। यह स्टेडियम राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा की प्राथमिकताओं में एक है। मंत्री के अनुसार सरकार से स्टेडियम के निर्माण के लिए जल्द आशयपत्र जारी करा कर भूमि अधिग्रहण की फाइल देहरादून भेजी जाएगी।
 
उल्लेखनीय है कि बारिश और प्रचंड गर्मी के कारण अप्रैल से सितम्बर तक देश में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन नहीं हो पाता। इस दौरान लाहौल घाटी में तापमान 20 से 25 डिग्री रहता है और बारिश न के बराबर होती है। ऐसे में सिस्सू में यूरोपीय देशों की तर्ज पर क्रिकेट खेला जा सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »