29 Mar 2024, 06:08:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL : Rohit Sharma पर लगा जुर्माना, धोनी भी भर चुके हैं 12 लाख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 21 2021 4:42PM | Updated Date: Apr 21 2021 4:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मंगलवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली छह विकेट की हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की टीम पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि आईपीएल की आचार संहिता के तहत यह न्यूनतम ओवर-रेट अपराध से संबंधित उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध है। इसे देखते हुए बतौर कप्तान रोहित पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

अमित मिश्रा (4/24) की शानदार गेंदबाजी के बाद शिखर धवन (45) की एक बेहतरीन पारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 14वें सीजन के 13वें मुकाबले में मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को छह विकेट से हरा दिया। दिल्ली की चार मैचों में यह तीसरी जीत है अब उसके छह अंक हो गए हैं तथा वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। मुंबई को चार मैचों में दूसरी हार मिली है टीम चार अंकों के साथ चौथे नंबर पर है।

महेंद्र सिंह धोनी पर भी लग चुका हैं 12 लाख का जुर्माना

बता दें कि इससे पहले तीन बार की चैंपियन टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगा। धोनी को आईपीएल द्वारा निर्धारित समय में अपने 20 ओवर पूरे नहीं करने के चलते यह जुर्माना लगाया गया। आईपीएल ने इस बार समय की पाबंदी को लेकर नियमों को सख्त किया है। अब चूंकि यह सीजन की पहली गलती है इसलिए धोनी को सिर्फ आर्थिक जुर्माना देना पड़ा है।

मिनिमम ओवर रेट पर 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल की ओर से जारी बयान में कहा गया है मिनिमम ओवर रेट को रेट को लेकर उनकी टीम की पहली गलती है इसलिए आईपीएल के नियमों को देखते हुए उन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है। आईपीएल के नए नियमों के तहत इस सीजन में टीमों को 90 मिनट में 20 ओवर पूरे करने ही हैं। यानी उनकी ओवर-रेट 14।1 होनी चाहिए। इसे पूरा नहीं करने पर जुर्माना लगाने का प्रावधान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »