29 Mar 2024, 16:47:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

107 मैचों के बाद संजू सैमसन को मिली IPL टीम की कप्तानी, बने तीसरे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 8:21PM | Updated Date: Apr 12 2021 8:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने अपना कप्तान बदला था। नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ को टीम से रिलीज कर दिया गया था। ऐसे में राजस्थान की टीम को अपना कप्तान बदलना पड़ा था। राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी ने संजू सैमसन को कप्तानी की बागडोर सौंपी थी और सोमवार 12 अप्रैल को वे पहली बार आइपीएल में कप्तानी करने उतरे। तीन फ्रेंचाइजियों के लिए वे आइपीएल खेल चुके हैं।

संजू सैमसन ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आइपीएल 2021 के चौथे मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और इसी के साथ उन्होंने राजस्थान की टीम के लिए एक अनचाहा रिकॉर्ड बना लिया। संजू सैमसन राजस्थान के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। संजू सैमसन को 107 मैचों के बाद आइपीएल में कप्तानी करने का मौका मिला। राजस्थान की ओर से किसी भी कप्तान को इतने मैच खेलने के बाद कप्तानी नहीं मिली है।

हालांकि, आइपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने के बाद कप्तानी का मौका मुंबई इंडियंस की ओर से किरोन पोलार्ड को मिला था। किरोन पोलार्ड 137 आइपीएल मैच खेलने के बाद कप्तानी करने उतरे थे। वहीं, आर अश्विन इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 111 मैच खेलने के बाद आइपीएल टीम की कप्तानी की थी। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर अब संजू सैमसन आ गए हैं, जिनको 107 मैचों के बाद कप्तानी करने का मौका मिला है। चौथे पायदान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जो 103 मैच खेलने के बाद कप्तानी करने उतरे थे। वहीं, अजिंक्य रहाणे 97 मैचों के बाद राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी करने उतरे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »