29 Mar 2024, 11:47:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रिकी स्केरिट फिर बने क्रिकेट वेस्ट इंडीज के अध्यक्ष पोर्ट ऑफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 12 2021 5:33PM | Updated Date: Apr 12 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

स्पेन। रिकी स्केरिट फिर से क्रिकेट वेस्ट इंडीज (सीडब्ल्यूआई) के अध्यक्ष बने हैं, जबकि किशोर शैलो को भी दोबारा क्रिकेट वेस्टइंडीज के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है। सीडब्ल्यूआई की रविवार को हुई  वार्षिक आम बैठक में दोनों को निर्विरोध चुना गया। कोरोना महामारी के चलते लगातार बिगड़ रहे  हालात के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक वर्चुअल रूप  से आयोजित की गई, जिसमें सभी प्रादेशिक बोर्ड सदस्य संघों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। स्केरिट और शेलो मार्च 2023 तक दो साल तक यह भूमिका निभाएंगे। संयोगवश स्केरिट के प्रतिद्वंद्वी आनंद सनासी और उनके साथी केल्विन होप एक अप्रैल को खुद इस दौड़ से बाहर हो गए थे।
 
स्केरिट ने अध्यक्ष पद संभालने के बाद सीडब्ल्यूआई की एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘हमारे पास बहुत सारा अधूरा काम करने को पड़ा है और हम वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए मैदान और बाहर दोनों पर स्थायी सुधार में मदद करने के लिए अथक रूप से काम करने का दोबारा संकल्प लेते हैं। मैं दूसरे कार्यकाल के लिए सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष के रूप में फिर से चुने जाने के लिए तहेदिल से आभारी हूं। मैं इस प्रतिष्ठित संगठन के बोर्ड का बेहतर तरीके से नेतृत्व करने की जिम्मेदारी लेता हूं।’’ शैलो ने कहा, ‘‘ मेरा फिर से निर्वाचित होना वेस्ट इंडीज क्रिकेट के लिए एक जीत है, क्योंकि हम पूरे क्षेत्र में खेल को आगे बढ़ाने और सभी मोर्चों और सभी स्तरों पर अच्छे परिणाम प्राप्त करने की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »