29 Mar 2024, 19:18:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सीएसके ने जोश हेजलवुड की जगह जेसन बेहरेनडोर्फ को किया साइन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 9 2021 4:05PM | Updated Date: Apr 9 2021 4:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की जगह पर उनके हमवतन तेज गेंदबाज जेसन बेहरेनडोर्फ को आईपीएल 2021 के लिए साइन किया है। सीएसके आगामी 10 अप्रैल को यहां दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले से अपने आईपीएल अभियान की शुरुआत करेगी। आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अपना आईपीएल पदार्पण करने वाले बेहरेनडोर्फ ने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 11 वनडे और सात टी-20 मैच  खेले हैं, जबकि मुंबई के लिए खेले पांच आईपीएल मुकाबलों में उन्होंने काफी  विकेट लिए थे। उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जोश फिलिप और मिचेल मार्श के बाद जोश हेजलवुड ने भी गत माह यह कहते हुए आईपीएल से किनारा कर लिया था कि वह आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सत्र के लिए खुद को मानसिक और शारीरिक तौर पर बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »