29 Mar 2024, 05:51:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहित और विराट के अर्धशतक, भारत का विशाल स्कोर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2021 12:15AM | Updated Date: Mar 21 2021 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (64)और विराट कोहली (नाबाद 80) के आक्रामक अर्धशतकों से भारत ने इंग्लैंड  के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी-20 मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में दो विकेट पर 224 रन का विशाल स्कोर बना लिया जो नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।  लेकिन रोहित के साथ मैदान में कतरे विराट ने इस बार समां बाँध दिया। रोहित ने  34 गेंदों पर 64 रन में चार चौके और पांच छक्के लगाए जबकि विराट ने 52 गेंदों पर 80 रन में सात चौके और दो छक्के लगाए। सूर्यकुमार ने मात्र 17 गेंदों पर 32 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए जबकिआलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मात्र 17 गेंदों पर 39 रन में चार चौके और दो छक्के लगाए। रोहित और विराट ने पहले विकेट के लिए नौ ओवर में 94 रन ठोक डाले।

स्टोक्स ने रोहित को बोल्ड कर इस खतरनाक होती साझेदारी को रोका लेकिन फिर विराट ने इसके बाद सूर्य के साथ दूसरे  विकेट के लिए 49 रन जोड़ डाले।  विराट ने इसके बाद पांड्या के साथ तीसरे विकेट की अविजित साझेदारी में 81 रन जोड़कर इंग्लैंड की खतरनाक गेंदबाजी का धुंआ निकाल दिया।  विराट पहले की दो साझेदारी में शांत रहे लेकिन आखिरी साझेदारी में  उन्होंने खुलकर अपने तेवर दिखाए और कुछ बेहतरीन शॉट खेले। भारत के 224  रन इस सीरीज का विशाल स्कोर साबित हुआ। इंग्लैंड की तरफ से उसके दो प्रमुख तेज गेंदबाज मार्क वुड और स्च्रिस आर्चर काफी  महंगे साबित हुए।  वुड और जॉर्डन क्रमश: 53 और 57 रन देकर कोई विकेट हासिल नहीं कर पाए।  लेग स्पिनर आदिल राशिद को 31 रन पर एक विकेट और स्टोक्स को तीन ओवर में  26 रन देकर एक विकेट मिला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »