20 Apr 2024, 14:59:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वेस्ट इंडीज दौरे के बीच स्वदेश लौटे एंजेलो मैथ्यूज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2021 5:33PM | Updated Date: Mar 12 2021 5:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलंबो। श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज वेस्ट इंडीज दौरे के बीच निजी कारणों से शुक्रवार को स्वदेश लौटे। श्रीलंका क्रिकेट ने शुक्रवार को बताया कि मैथ्यूज को पारिवारिक कारणों के चलते घर लौटना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि मैथ्यूज ने दासुन शनाका की गैर मौजूदगी में वेस्ट इंडीज के खिलाफ हाल ही संपन्न टी-20 श्रृंखला में टीम की कप्तानी की थी, जिसमें टीम को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं एंटीगुआ में 10 मार्च को वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले पहले एकदिवसीय मुकाबले में भी वह मात्र पांच रन बना कर आउट हुए थे और पूरी टीम 232 पर ऑलआउट हो गई थी। इस मुकाबले को वेस्ट इंडीज ने आठ विकेट से जीता था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »