19 Apr 2024, 15:12:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैड को 8 विकेट से हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2021 5:27PM | Updated Date: Mar 12 2021 5:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायपुर। दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वलर्ड सीरीज के अपने तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैंड को 121 रनों के कम स्कोर पर आउट करने के बाद द. अफ्रीकी टीम ने मोर्न वान विक (46 रन, 31 गेंद, 6 चौके, 2 छक्के) के नेतृत्व में अपने बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत 13 ओवरों में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है। उसे एक मैच में हार भी मिली है। उसके खाते में अब 8 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड की यह तीन मैचों में पहली हार है। उसके खाते में भी 8 अंक हैं।
 
लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण दक्षिण अफ्रीका तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। द. अफ्रीका ने अच्छी शुरुआत की। एंड्रयू पुटिल (23 रन, 22 गेंद, 3 चौके) ने विक  के साथ पहले विकेट के लिए 44 गेंदों पर 59 रन जोड़े। पुटिक इसी योग पर जेम्स ट्रेडवेल द्वारा बोल्ड किए गए। विक ने अल्वारो पीटरसन (नाबाद 31 रन, 18 गेंद, तीन चौके, 1 छक्का) के साथ टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। विक 95 के कुल योग पर आउट हुए लेकिन इसके बाद पीटरसन और कप्तान जोंटी रोड्स (नाबाद 17 रन, 7 गेंद, 2 चौके, 1 छक्का) ने कोई और नुकसान नहीं होने दिया औरÞ 42 गेंदें शेष रहते टीम को जीत दिला दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »