23 Apr 2024, 16:08:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

IPL 2021: जोश फिलिप की जगह फिन एलेन RCB में शामिल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 11 2021 5:08PM | Updated Date: Mar 11 2021 5:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। आईपीएल फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने ऑस्ट्रेलिया के जोश फिलिप की जगह न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज फिन एलेन को टीम में शामिल किया है। फ्रेंचाइजी के मुताबिक जोश फिलिप आईपीएल के पूरे सत्र में अनुपलब्ध रहेंगे, हालांकि उनकी गैर मौजूदगी का कारण स्पष्ट नहीं है।
 
साल 2020 में आरसीबी की तरफ से आईपीएल में पदार्पण करने वाले फिलिप ने मात्र पांच आईपीएल मुकाबले खेले हैं और केवल 78 रन बनाए हैं, जबकि 21 वर्षीय एलेन आईपीएल के इस सीजन में अपना पदार्पण करेंगे। एलेन ने न्यूजीलैंड के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश के मौजूदा सत्र में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने टूर्नामेंट में 194 के स्ट्राइक रेट से 25 छक्कों की मदद से सर्वाधिक 512 रन बना कर वेलिंगटन फायरबर्ड्स को खिताब जिताया। एलेन का आधार मूल्य भी फिलिप के 20 लाख रुपए के आधार मूल्य के बराबर है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »