19 Apr 2024, 10:05:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रणनीति के तहत खेलना उपयोगी साबित हुआ : रहाणे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2021 12:14AM | Updated Date: Feb 14 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शनिवार को 67 रन बनाने वाले भारतीय उपकप्तान अजिंक्या रहाणे ने शुक्रवार को कहा कि कहा कि हम जानते थे कि पहले ही दिन से बॉल टर्न करेगी और टॉस जीतना बहुत अच्छा रहा। 

रहाणे ने शनिवार को पहले दिन की समाप्ति के बाद कहा कि पहले रोहित और पुजारा और फिर रोहित और मेरी साझेदारी महत्वपूर्ण रही। रोहित ने मुझसे कहा था कि विकेट पर सकारात्मक रहना महत्वपूर्ण है। पहले टेस्ट में जो हुआ वो बीत गया, इसलिए मैं सकारात्मक और विकेट पर खुद की वापसी चाहता था।

रहाणे नेकहा, 'कदमों का इस्तेमाल करके खेलने की रणनीति उपयोगी साबित हुई। हमने इस पर गेम प्लान में चर्चा की थी। हम चाहते थे कि गेंदबाज हमारी ताकत पर गेंदबाजी करें और यह योजना काम भी आई। मुझे लगता है कि इस पिच पर पहली 20 से 30 गेंदें काफी महत्वपूर्ण हैं, तभी गेंद की गति और उछाल के बारे में समझ आता है। यहां से 50 से 60 रन भी ठीक रहेंगे। ऋषभ अभी क्रीज पर डटे हैं। एक या दो साझेदारियां भी उपयोगी रहेंगी। तब थोड़ी मुश्किल हुई जब गेंदबाज तेज गति से गेंदबाजी कर रहे थे। इस सतह पर गति में बदलाव के साथ गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण है।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »