20 Apr 2024, 03:22:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सौरव गांगुली की फिर बिगड़ी तबीयत - सीने में दर्द के बाद अस्पताल में हुए भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 27 2021 6:03PM | Updated Date: Jan 27 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली की बुधवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर बाद सीने में उठे दर्द के कारण उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। गांगुली को बीते दो जनवरी को भी सीने में दर्द के बाद कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उनका करीब पांच दिन तक उपचार किया गया और सात जनवरी को छुट्टी दी गई। उस समय उन्हें जिम में वर्कआउट करते समय हल्का दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक गांगुली की तीन धमनियों में ब्लॉकेज (बंद) पाई गई थी। इनमें से एक धमनी 90 फीसदी तक बंद थी। इस कारण गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना पड़ा था और उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »