28 Mar 2024, 19:01:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बेंगलुरु ने विराट और डीविलियर्स को किया रिटेन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 21 2021 12:42AM | Updated Date: Jan 21 2021 12:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2021 के सत्र के लिए कप्तान विराट कोहली, मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डीविलियर्स को रिटेन किया है। बेंगलुरु ने क्रिस मोरिस, आरोन फिंच और डेल स्टेन को रिलीज किया है। हालांकि स्टेन पहले ही आईपीएल 2021 के सत्र से बाहर रहने का फैसला कर चुके हैं। बेंगलुरु के पास आईपीएल नीलामी के लिए 35 करोड़ सात लाख रुपये हैं औरÞ वह अधिकतम चार विदेशी सहित कुल 13 खिलाड़यिों को ही शामिल कर सकता है। 

रिलीज किए गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं : क्रिस मोरिस, आरोन फिंच, मोईन अली, इसुरु उडाना, डेल स्टेन, शिवम दुबे, उमेश यादव, पवन नेगी, गुरकीरत मान और पार्थिव पटेलरिटेन किए गए खिलाड़ी इस प्रकार हैं: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिकल, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जोशुआ फिलीप, पवन देशपांडे, शाहबाद अहमद, एडम जम्पा और केन रिचर्डसन।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »