29 Mar 2024, 12:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2021 12:16AM | Updated Date: Jan 9 2021 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीनों प्रारुप मिलाकर 100 छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी के 16वें ओवर में ऑफ स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर छक्का जड़ यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि रोहित किसी एक टीम के खिलाफ ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज नहीं है।

रोहित ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीनों प्रारूप में अब तक कुल 424 छक्के जड़े हैं और वह सर्वाधिक छक्का जड़ने के मामले तीसरे स्थान पर हैं। क्रिस गेल के नाम सभी प्रारुप मिलाकर इंग्लैंड के खिलाफ 140 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 77 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। वह जोश हेजलवुड का शिकार बने।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »