24 Apr 2024, 12:18:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

तीसरा टेस्‍ट : ऑस्ट्रेलिया की सधी हुई शुरुआत, स्टंप्स तक स्‍कोर - 166/2

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 7 2021 3:18PM | Updated Date: Jan 7 2021 3:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। मार्नस लाबुशेन (नाबाद 67) और पदार्पण मैच खेल रहे विल पुकोवस्की (62) के शानदार अर्धशतकों के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ वर्षाबाधित तीसरे टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक 55 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 166 रन बना लिए। भारत की ओर से मोहम्मद सिराज और टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले नवदीप सैनी ने एक-एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से लाबुशेन ने 149 गेंदों में आठ चौकों की मदद से नाबाद 67 रन बनाए जबकि पुकोवस्की ने 110 गेंदों का सामना करते हुए चार चौकों की मदद से 62 रन बनाए। स्टंप्स तक लाबुशेन 62 रन बनाकर जबकि स्टीवन स्मिथ 64 गेंदों में पांच शानदार चौकों की मदद से 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »