17 Apr 2024, 02:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उपराष्ट्रपति नायुडू और PM मोदी ने सौरभ गांगुली का हाल जाना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 5 2021 12:02AM | Updated Date: Jan 5 2021 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। उपराष्ट्रपति वेंकेया नायुडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली के स्वास्थ्य की जानकारी ली। नायुडू और मोदी ने गांगुली के परिवार के साथ फोन पर बातचीत की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर गांगुली का हालचाल जाना। 

गांगुली को शनिवार को अपने निवास पर जिम करने के दौरान सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें वुडलैंड्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनकी गहन चिकित्सा की गयी जिसमें पता चला कि उन्हें हल्का दिल का दौरा पड़ा था और उनकी धमनी में तीन ब्लॉक पाए गए।

अनुराग ने गांगुली से अस्पताल में मिलने के बाद कहा, ‘‘मैंने उनसे मुलाकात की। जब मैं उनसे मिलने पहुंचा तो वह मुझे देख के मस्कुराए। वह एक अच्छे फाइटर हैं और अपने करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे। वह जल्द ही बीसीसीआई का कामकाज संभालेंगे और बोर्ड तथा बंगाल की सेवा में उपलब्ध होंगे।’’ वुडलैंड्स हॉस्पिटल के नौ सदस्यीय मेडिकल टीम ने कार्डियक विशेषज्ञ रमाकांत पांडा और देवी शेट्टी से वर्चुअल कांफ्रेंस के जरिए गांगुली के इलाज पर चर्चा की। डॉ पांडा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भी फिजिशियन हैं। डॉ शेट्टी और उनकी टीम गांगुली को देखने अस्पताल आएगी। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि डॉ शेट्टी की सलाह के बाद गांगुली को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »