20 Apr 2024, 14:09:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

AUS के इस खिलाड़ी ने माना - अश्विन की जाल में फंस गए हमारे खिलाड़ी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 5:31PM | Updated Date: Jan 1 2021 5:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने स्वीकार किया कि उनके बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों के जाल में फंस गए हालांकि उन्होंने खराब फॉर्म में चल रहे स्टीव स्मिथ का बचाव किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम चार में से तीन पारियों में 191, 195 और 200 रन पर आउट हो गई। अश्विन ने अभी तक दस विकेट लिए हैं जिनमें से स्मिथ को दो और लाबुशेन को एक बार आउट किया।
लाबुशेन ने एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैने इससे पहले कभी अश्विन का सामना नहीं किया। इसके कोई आंकड़े नहीं मिल सकते कि महान गेंदबाज होने के अलावा वह इतना चतुर गेंदबाज भी है। उन्होंने कहा कि वह वाकई तैयारी के साथ आया है।
 
हम उनके जाल में कई बार फंस गए। भारतीयों ने शानदार गेंदबाजी की, चाहे स्पिन हो या तेज गेंदबाजी। उन्होंने स्मिथ का बचाव करते हुए कहा कि आप चाहे कुछ भी कहें लेकिन कुछ समय पहले ही उसने वनडे क्रिकेट में बड़ा शतक लगाया था (भारत के खिलाफ सिडनी में)। उनके खराब फॉर्म के बारे में पूछने पर लाबुशेन ने कहा कि उसने सीमित ओवरों से इधर ज्यादा क्रिकेट खेली है और लाल गेंद से ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला। यह क्रिकेट और कोरोना काल की सच्चाई है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »