29 Mar 2024, 15:03:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट से पहले उमेश यादव ने पिता, नए साल पर घर आई नन्ही परी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 1 2021 5:14PM | Updated Date: Jan 1 2021 5:15PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव पापा बन गए हैं। उमेश यादव की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर के जरिए यह खुशखबरी फैन्स के साथ शेयर की। उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे। दूसरे टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद वह बचे हुए दो टेस्ट मैचों से बाहर हो गए और स्वदेश लौटे। उमेश यादव मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत के बाद मैदान से बाहर गए थे।
 
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान वह महज 3.3 ओवर की गेंदबाजी कर सके थे, जिसके बाद उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान से बाहर जाना पड़ा। उमेश यादव को इसके बाद बचे हुए दो टेस्ट मैच से बाहर भी होना पड़ा। उनकी जगह टेस्ट टीम में यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन को शामिल किया गया है। स्वदेश लौटने पर उन्हें यह बड़ी खुशखबरी मिली। बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, 'उमेश यादव को आज बेटी का पिता बनने के लिए बधाई। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की और उन्हें जल्द वापस मैदान पर देखने की उम्मीद करते हैं।' उमेश यादव ने खुद भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »