18 Apr 2024, 19:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दुबई में मना रहे हैं हनीमून, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 29 2020 12:14AM | Updated Date: Dec 29 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और गर्लफ्रेंड धनाश्री वर्मा हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थी। इसी बीच ये नया-नवेला जोड़ा हाल ही में हनीमून पर गया है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को खुद धनाश्री वर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक छह लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। 

ये जोड़ा अपने हनीमून पर यूएई के दुबई शहर में है। चहल और धनश्री की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है। ये दोनों इंस्टाग्राम के जरिए अपनी जिंदगी के हसीन पल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। धनाश्री वर्मा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “गुड आफ्टरनून…” फोटो में जहां यू-ट्यूबर धनश्री  वर्मा जेबरा प्रिंट ड्रेस में नजर आ रही हैं तो वहीं युजवेंद्र चहल व्हाइट टीशर्ट, शॉर्ट्स और जैकेट में दिखाई दे रहे हैं। कुछ और जिसे लेकर फैंस लगातार ये सवाल भी कर रहे हैं कि आखिर कार ये मोहतरमा कौन है। इस फोटो में चहल-धनाश्री के साथ कोई तीसरी लड़की भी नजर आ रही है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »