26 Apr 2024, 03:11:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

विराट कोहली बने ICC के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और वनडे क्रिकेटर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 28 2020 4:49PM | Updated Date: Dec 28 2020 4:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और वनडे क्रिकेटर के पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को आईसीसी ने खेल भावना पुरस्कार से नवाजे जाने की घोषणा की है। 
 
आईसीसी ने सोमवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। आईसीसी ने ट्विटर पर लिखा - अविश्वसनीय विराट कोहली ने आईसीसी के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का सर गारफील्ड सोबर्स अवार्ड जीत लिया है। विराट ने इस दशक में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर सर्वाधिक 20,396 रन बनाए। विराट ने दशक में सबसे अधिक शतक और अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान भी अपने नाम किया। विराट ने इस दौरान 66 शतक और 94 अर्धशतक लगाए। 
 
70 से अधिक पारी खेलने वाले क्रिकेटरों में उनका औसत भी सर्वाधिक 56.97 रहा। इसके अलावा विराट 2011 का वनडे विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे। आईसीसी ने विराट को दशक का सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर भी चुना है। इस दशक में विराट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस दौरान वनडे क्रिकेट में 10 हजार से अधिक रन बनाए हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »